18 संक्रमित और मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 1300 पार
शहर में कोरोना का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी 18 नए मामले सामने आए। जिसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1300 को पार कर गई। वहीं कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है।
मंगलवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव: चिकित्सा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को चिकित्सा विभाग द्वारा ब्यावर से 129 लोगों के स्वाब के सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए थे। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 18 जनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार महावीर गंज निवासी 49 वर्षीय पुरुष, साकेत नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी 29 वर्षीय युवक, सांखला कॉलोनी कॉलेज रोड निवासी 17 वर्षीय किशोरी, गहलोत कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवक, महावीर नगर निवासी 54 वर्षीय पुरूष, विजयनगर रोड निवासी 20 वर्षीय युवक, प्रताप कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, धोबी गली शाहपुरा मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवक, भैंरूजी की ढाणी रास निवासी 16 वर्षीय किशोर, मांडावास निवासी 30 वर्षीय युवक, खजांची गली निवासी 54 वर्षीय पुरूष, देलवाडा रोड निवासी 32 वर्षीय युवक, मंगल कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय वृद्धा, विकास कॉलोनी देलवाडा रोड निवासी 44 वर्षीय पुरूष, वैष्णोदेवी कॉलोनी नरसिंहपुरा निवासी 50 वर्षीय महिला, गायत्री नगर अजमेर रोड निवासी 83 वर्षीय वृद्ध, फतेहनगर नेहरू गेट निवासी 60 वर्षीय वृद्धा और उदयपुर रोड निवासी 27 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33f1Kxq
via IFTTT
No comments