Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सीएम के सलाहकार पद से डीबी गुप्ता आज हाेंगे रिटायर, बनेंगे मुख्य सूचना आयुक्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा 1983 बैच के अफसर डीबी गुप्ता बुधवार को सीएम के सलाहकार पद से रिटायर हो जाएंगे। तीन माह पहले ही राज्य सरकार ने उन्हें मुख्यसचिव के पद से हटाकर सीएम के सलाहकार पद पर तैनात कर दिया था। माना जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद गुप्ता मुख्यसूचना आयुक्त के तौर पर अगली पारी शुरू कर सकते हैं। डेढ़ दशक में गुप्ता ऐसे पहले मुख्यसचिव थे, जिन्होंने दो साल से अधिक समय तक मुख्यसचिव के पद पर सेवाएं दी।

गुप्ता के अलावा दिल्ली में प्रमुख स्थानीय आयुक्त के पद पर तैनात मधुकर गुप्ता भी 30 सितंबर को रिटायर होंगे। भारतीय पुलिस सेवा 1986 बैच के अफसर और डीजी एसीबी आलोक त्रिपाठी भी रिटायर हो जाएंगे। वह वरिष्ठता में पहले नंबर पर थे, लेकिन उन्हें पुलिस महानिदेशक बनने का मौका नहीं मिल पाया। भारतीय वन सेवा के अशोक कुमार, घनश्याम शर्मा और डी गुप्ता भी बुधवार को रिटायर हो जाएंगे।


अक्टूबर में रिटायर होंगे रेड्डी

1985 बैच के आईएफएस और हेड आफ फारेस्ट फोर्स जीवी रेड्डी अगले महीने 31 अक्टूबर को रिटायर हो जांएगे। इससे पहले राज्य सरकार को नए मुखिया की तलाश शुरू करनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DB Gupta will retire from the post of advisor to CM, will become Chief Information Commissioner


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30fXMCr
via IFTTT

No comments