Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रात में थी यूरिया बेचने की तैयारी, 6 सौ बोरी खाद जब्त की गई

इलाके में यूरिया खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पखांजूर में दो दिन बाद फिर एक ट्रक से 6 सौ बोरी खाद जब्त की गई। जिस ट्रक में खाद लोड थी उसमें उसके परिवहन संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं थे। चालक के पास दुकान या फर्म का नाम भी नहीं था जिसे खाद पहुंचाना था। चालक को सिर्फ एक मोबाइल नंबर दिया गया था जिसके आधार पर ही वह पखांजूर मथुरा बाजार तक पहुंचा था। खाद रात में ही बेचने की तैयारी थी लेकिन प्रशासन ने उसे पकड़ लिया।
लगातार कार्रवाई के बाद भी इलाके में यूरिया की कालाबाजारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार 3 सितंबर की रात प्रशासन ने अवैध रूप से मंगाई 600 बोरी यूरिया खाद को पकड़ा। उक्त खाद पखांजूर से 6 किमी दूर ग्राम एसेबेड़ा स्थित लक्ष्मी कृषि केंद्र मथुरा बाजार के दुकानदार संघमित्रा सरकार ने मंगाई थी। व्यापारी इसे रात में ही चोरी छुपे बेचने की तैयारी में था। इसके चलते ट्रक को 3 सितंबर की सुबह पखांजूर पहुंच मथुरा बाजार के बाहर खड़ा कर दिया था लेकिन दिन में खाद गोदाम में डंप नहीं की गई और न ही किसानों को बेची गई। रात 10 बजे इस दुकान के सामने करीब तीन सौ से अधिक किसान खाद लेने पहुंचे। भीड़ देख किसी ने प्रशासन को सूचना दे दी और टीम मौके पर पहुंच गई।
266 के दाम पर मिलेगी खाद : पखांजूर तहसीलदार शेखर मिश्रा ने बताया की प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में उक्त खाद को किसानों को 266 के रेट में विक्रया किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z7Xayd
via IFTTT

No comments