Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

योग को सैद्धांतिक विषय बनाने की मांग

शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में बस्तर जिला व्यायाम अनुदेशक संघ का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में एस संजय मूर्ति ने चुनाव संपन्न करवाया। उन्होंने सर्वसम्मति से वेदप्रकाश सोनी को अध्यक्ष नियुक्त किया। चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों ने फिजिकल एजुकेशन को स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा सैद्धांतिक विषय के रूप में शामिल करने की मांग के साथ अन्य समस्याओं को लेकर सांसद दीपक बैज को ज्ञापन सौंपा।
इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम को भी अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर सभी जनप्रतिनिधियों ने उनकी मांगों से राज्य सरकार को अवगत करवाने का आश्वासन दिया।

जिला व्यायाम अनुदेशक संघ के अध्यक्ष बने वेदप्रकाश
बस्तर जिला व्यायाम अनुदेशक संघ की नई कार्यकारिणी में वेदप्रकाश सोनी को अध्यक्ष और डी कोटेश्वर राव नायडू को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा अभय माने को कोषाध्यक्ष, रविंद्र पटनायक और डॉरिस सूना को उपाध्यक्ष, जोगेंद्र ठाकुर को संगठन सचिव, चंद्रमोहन वर्मा, सरला रथ को सहसचिव, माया सिंह को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अतुल शुक्ला को प्रमुख सलाहकार और कार्यकारिणी सदस्यों में एस. अजय मूर्ति, डीएस नेताम, मनोज साहू, मो. साहिबा, अविनाश माने, जुगल मोहंती, मधुसूदन वर्मा, श्रवण साहू, अविनाश सेत को शामिल किया गया है। इधर सांसद दीपक बैज को संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to make yoga a theoretical subject


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lPjTsJ
via IFTTT

No comments