Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

70 मकान, 300 लोग और सिर्फ 12 शौचालय बने, दरवाजे गायब

शिवनगर में बने राजीव गांधी निर्धन आवास में गरीब परिवारों को नगर पालिका ने मकान आबंटित किए थे। यहां रहने वालों के लिए सबसे बड़ी समस्या शौचालय को लेकर है क्योंकि 70 मकानों के लिए केवल 12 शौचालय ही बनाए गए हैं। आबंटन के बाद गरीब परिवार के लोग वहां रहने पहुंचे तो पाया शौचालय के दरवाजे तक टूटे फूटे पड़े हैं। घटिया दरवाजे लगाने के कारण लोगों के वहां रहना शुरू करने से पहले ही वे टूट फूट गए थे। यहां रहने वालों ने शिकायत भी की लेकिन पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मकान भी घटिया क्वालिटी के बनाए हैं जिससे पहली बारिश में ही पानी रिसने लगे हैं।
शिवनगर में राजीव गांधी निर्धन आवास योजना के तहत 70 मकान बनाए गए हैं। एक मकान में औसतन 2 सदस्य मानें तो यहां लगभग 300 लोग रहते हं। यहां सबसे ज्यादा समस्या शौचालय को लेकर है। 70 मकानों के लिए 12 शौचालय ही बने हंै। इन 12 में से केवल दो शौचालय के दरवाजे हैं जबकि शेष 12 के टूट फूट गए हैं। कालोनी में रहने वालों की शिकायत है की शौचालय में लगाए गए दरवाजे बेहद घटिया क्वालिटी के थे।

असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़: सब इंजीनियर
कांकेर नगरपालिका सब इंजीनियर कमलेश साहू ने कहा शौचालय में लगे दरवाजों को मरम्मत कर दो बार लगाया जा चुका है। साल भर पहले भी मरम्मत कराई गईथी लेकिन असमाजिक तत्व दरवाजों के साथ टोटी को उखाड़ देते हैं। वहां रहने वालों को असमाजिक तत्वों को रोकना चाहिए। नालियों की सफाई कराई जाएगी।

इधर, मकानों की स्थिति भी खराब
राजीव गांधी निर्धन आवास कालोनी में बनाए गए क्वाटर की स्थिति भी अच्छी नहीं है। आधे से ज्यादा क्वाटर के ऊपरी भाग के मकान कंडम हो चुके हंै। बारिश के दौरान क्वाटर से पानी रिसता है। दो वर्ष पहले तो एक क्वाटर की छत का छज्जा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। मरम्मत के लिए कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। कालोनी में पानी टंकी बनायी गयी है जिसमें दरारें आ चुकी है। यहां की नालियों में भी काफी ज्यादा गंदगी है। साल भर पहले ही यहां नालियां बनी है लेकिन जब से नालियां बनी है तब से उसकी सफाई एक बार भी नहीं हो पाई है। राजीव गांधी निर्धन आवास कालोनी में रहने वाले जगदेव मरकाम, राहुल सिंग, अनिल बघेल, मगनी बघेल, नीलिमा बघेल ने कहा सबसे बड़ी समस्या यहां शौचालय को लेकर है। शौचालय के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सिर्फ दो शौचालय में दरवाजे लगवा काम चला रहे हैं। कालोनी के मुन्नी धु्रव, सनोज विश्वकर्मा, गणेशिया साहू ने कहा राजीव गांधी निर्धन आवास योजना में बने क्वाटर की स्थिति खराब है, मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
70 houses, 300 people and only 12 toilets built, doors missing


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zl17zG
via IFTTT

No comments