Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

90 गांवों के वाई-फाई जोन में ‘ज्ञान गंगा’ पर एक क्लिक करते ही मिल रहा स्टडी मटेरियल, न नेटवर्क चाहिए न मोबाइल डाटा

गांव और शहर के बच्चों के बीच डिजिटल लर्निंग का अंतर खत्म करने दंतेवाड़ा ने एक बड़ी शुरुआत की है। पढ़ाई के लिए अब दंतेवाड़ा के अंदरूनी गांवों के बच्चों को नेटवर्क, डाटा की जरूरत नहीं पड़ रही है। प्रशासन ने इन झंझटों से मुक्ति देने नॉलेज सर्वर ‘ज्ञान गंगा’ तैयार कर इसे लांच भी कर दिया है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि मोबाइल पर नेटवर्क भले ही न हो लेकिन वाईफाई जोन एरिया में जाते ही पूरा स्टडी मटेरियल, ग्रामीणों को कृषि, स्वास्थ्य, आजीविका से लेकर इंटरनेट की तमाम जानकारियां एक क्लिक में मिलने लगी हैं। अफसरों का दावा है दंतेवाड़ा प्रदेश का पहला ऐसा जिला है जहां ऐसा प्रयोग हुआ है। दंतेवाड़ा के जिन 90 गांवों को प्रशासन ने चुना है इनमें इंद्रावती नदी पार धुरनक्सलगढ़ गांव पाहुरनार, तुमरीगुंडा से लेकर बैलाडीला तलहटी पर बसे गांव गुमियापाल तक शामिल हैं। अभी कुछ गांवों में ट्रायल चल रहा है, जबकि कई जगह तो इसके जरिए पढ़ाई ने रफ्तार भी पकड़ ली है। जोन में आकर बच्चे पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है जल्द ही हल्बी और गोंडी के भी कंटेंट शामिल करने की तैयारी है। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि इस नॉलेज सर्वर का फायदा सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों को भी मिलेगा। इसे हर हफ्ते अपडेट भी किया जाएगा।

इस ब्लॉक में इतने गांव चयनित

  • दंतेवाड़ा - 29
  • गीदम - 29
  • कटेकल्याण - 12
  • कुआकोंडा - 20

बच्चे बोले-बदल गया तरीका: भास्कर टीम बालूद पहुंची। 9वीं की छात्रा प्रेममती ठाकुर, लूनिशा ने बताया कि इस तरह की पढ़ाई में अच्छा लग रहा है। शिक्षका शब्या सिंह, नवीना, निर्मला, सावित्री ने बताया कि बच्चों को ज्ञान गंगा की जानकारी दे रहे। बच्चे रुचि ले रहे हैं।

ऐसे जानिए... क्या है ज्ञान गंगा सर्वर

  • ऑफलाइन कंटेंट है। ऑनलाइन नहीं है लेकिन बच्चों के काम आने वाली इंटरनेट की तमाम खूबियां हैं।
  • आसपास के 100 मीटर के रेडियस में वाईफाई जोन बनाता है, किसी भी वाईफाई डिवाइस फोन, टैबलेट, लैपटॉप, बिना पासवर्ड के वाईफाई कनेक्शन से एक्सेस कर सकते हैं। कनेक्ट करते ही ज्ञान गंगा का लिंक खुलता है।
  • दीक्षा ऐप का सारा मटेरियल है।
  • वीडियो रिकॉर्डेड पढ़ाई है। जिसे बच्चे अच्छे से पढ़ सकते हैं।
  • लगभग 2000 एजुकेशनल, ई-बुक्स हजारों कहानियां हैं। एग्रीकल्चर, लाइवलीहुड, हेल्थ से जुड़ी जानकारियां।
  • एक समय में 20 से 25 यूजर्स लॉग इन कर सकते हैं। लेकिन अभी इसे और बढ़ाने की तैयारी है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Study material is available on a click on 'Gyan Ganga' in Wi-Fi zone of 90 villages, neither network nor mobile data is required


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2bEr5
via IFTTT

No comments