Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ा, जांच में मिला संक्रमित

जिला मुख्यालय के पटनमपारा निवासी 28 वर्षीय युवक की तबीयत शुक्रवार सुबह सवा 8 बजे अचानक बिगड़ गई। परिजन और पड़ोसी वाहन से युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचते इससे पहले ही रास्ते में उसकी सांसें थम गईं।
जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए युवक का पहले एंटीजेन किट टेस्ट फिर ट्रू-नॉट टेस्ट किया गया। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे रिश्तेदार व पड़ोसियों का स्वाब सैंपल लेकर कोरोना जांच किया गया। गनीमत सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मृत युवक के घर मातम होने के कारण परिवार के अन्य सदस्यों का शुक्रवार शाम तक कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल नहीं लिया जा सका। अचानक युवक की मौत के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रो के बुरा हाल है।

शहर में कोरोना से पहली मौत, लोगों में दहशत
जिला मुख्यालय में शुक्रवार हुई युवक की मौत कोरोना संक्रमण से होने वाली पहली मौत है। हालांकि मौत के बाद युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। बताया गया कि ज्यादा शराब के सेवन के कारण युवक शारीरिक रुप से पहले से काफी कमजोर था। इससे पहले मंगलवार को इंजरम में तैनात कोरोना संक्रमित सीआरपीएफ जवान ने इलाज के दौरान रायपुर एम्स में दम तोड़ा था। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 19 दिनों तक जवान का इलाज सुकमा, मेकॉज व एम्स में चला बावजूद जवान को नहीं बचाया जा सका।

6 लोगों ने पीपीई किट पहन किया अंतिम संस्कार
तहसीलदार आरपी बघेल व डीपीएम रोहित वर्मा की देखरेख में गाइडलाइन के मुताबिक शव पटनमपारा के कब्रिस्तान में दफनाया गया। स्वास्थ्य विभाग के चार व परिवार के दो सदस्य ने पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान संक्रमण से बचने हर जरुरी उपाय किए गए थे। कब्रिस्तान में मृत युवक के परिवार के चार सदस्य के अलावा गिनती के कुछ अन्य लोग की मौजूद थे जिन्होंने जनाजे की नमाज अदा की। मौके पर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा व नगर पालिका सीएमओ आशीष कोर्राम मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The young man died before reaching the hospital, found infected in the investigation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F6ofuC
via IFTTT

No comments