रेस्क्यू किए डेढ़ सौ बालकों में से 94 की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, बिहार भेजा
विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों की गहन जांच में रेस्क्यू की एक डेढ़ सौ बाल श्रमिकों में से 94 की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उनके मूल निवास बिहार पुनर्वास के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि रेस्क्यू का यह कार्य राजस्थान सरकार एवं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राजस्थान को “बाल श्रम मुक्त प्रदेश” बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आयोग ने राजस्थान मानव तस्करी विरोधी ईकाई के सहयोग से विगत दिनों किया था।
राजस्थान बाल आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि शेष बच्चों को जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी मूल स्थान पर भिजवाया जाएगा। बिहार राज्य बाल आयोग एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने एवं शिक्षा से जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ बच्चे बाल श्रम में लिप्त ना हो जाए, इसके लिए भी समय-समय पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G1Xx6K
via IFTTT
No comments