कोटा-नागदा के बीच आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन
डेली अप डाउनर्स की सुविधा के लिए 23 सितंबर से रेलवे कोटा-नागदा के बीच आरक्षित इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन में यात्री आरक्षित टिकट लेकर ही यात्रा कर सकेंगे। कोटा से प्रतिदिन प्रात: 7.30 बजे रवाना होकर डकनिया तलाव से 7.49 बजे, दरा से 8.20 बजे, मोड़क से 8.37 बजे, रामगंजमंडी से 8.49 बजे, भवानीमंडी से 9.10 बजे, शामगढ़ से 9.35 बजे, सुवासरा से 9.50 बजे, चौमहला से 10.10 बजे, विक्रमगढ़ आलोट से 10.35 बजे, महिदपुर से 11.00 बजे रवाना होकर प्रात: 11.35 बजे नागदा पहुंचेगी। वापसी में नागदा से दोपहर में 3.00 बजे रवाना होकर, महिदपुर से 3.15 बजे, विक्रमगढ़ आलोट से 3.35 बजे, चौमहला से 3.55 बजे, सुवासरा से 4.10 बजे, शामगढ़ से 4.25 बजे, भवानीमंडी 4.50 बजे, रामगंजमंडी शाम को 5.10 बजे, मोड़क 5.22 बजे, दरा से 5.45 बजे प्रस्थान कर, डकनिया तलाव से 6.30 बजे रवाना होकर शाम 7.00 बजे कोटा पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 कोच की होगी यह विशेष रेलगाड़ी डकनिया तलाव, दरा, मोड़क, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, सुवासरा, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट एवं महिदपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे रेस्ट हाउस, होलीडे होम ऑनलाइन बुक होंगे
रेलवे के अधिकारियों काे अब ऑनड्यूटी, ट्रांसफर या छुट्टी के समय दूसरे डिविजन या जोन स्थित रेस्ट हाउस, हॉलीडे होम और कम्युनिटी सेंटर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे अपने दफ्तर से ही मनचाहा रेस्ट रूम, हॉलीडे होम और कंम्युनिटी सेंटर बुक कर सकेंगे। अधिकारियों को यह सुविधा देने के लिए रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे के देश भर के रेस्ट हाउस, हॉलीडे होम और कम्युनिटी सेंटरों को ह्यून रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ दिया है।
भारतीय रेलवे के किसी भी जोन या डिविजल में तैनात अधिकारी एचआरएमएस के जरिये इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। फिलहाल, रेस्ट हाउस और कम्युनिटी सेंटर के 50 फीसद हॉल या कमरे ही ऑनलाइन किए गए हैं। 50 फीसद मौके पर पहुंचने के बाद बुक होंगे। आने वाले दिनों में सभी कमरे और हॉल ऑनलाइन कर दिए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZVrpJl
via IFTTT
No comments