Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पेड़ पर चढ़ा अजगर, मौके पर लगी भीड़, पुलिस ने फटकारी लाठियां

खेड़ली फाटक स्थित जिंद वाले बाबा के आगे सड़क के किनारे 35 फीट ऊंचे के नीम के पेड़ पर करीब आठ फीट अजगर नजर आया। कलेक्टर के पीए की सूचना पर निगम के गाेताखाेर एवं स्नेक एक्सपर्ट विष्णु शृंगी और निगम के गाेताखाेर टीम माैके पर पहुंची। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हाे गई, जिससे जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और भीड़ काे कंट्राेल कर आवागमन सुचारु किया।

शृंगी ने बताया कि निगम के गाेताखाेराें के साथ चंबल रेस्क्यू फाेर्स और वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ से नीचे उतारकर सुरक्षित चिड़ियाघर पहुंचाया। यहां सीनियर वेटरनरी डाॅ. विलासराव गुल्हाने की हैल्थ चेकअप किया। रिजर्व के डीसीएफ डाॅ. एएन गुप्ता ने बताया कि अजगर के हैल्थ चेेक के बाद यदि स्वास्थ्य सही रहा ताे प्राकृतिक आवास में रिलीज कर दिया जाएगा, नहीं तो कुछ दिन इसकी देखभाल की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पेड़ पर बैठा अजगर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35PwG8T
via IFTTT

No comments