Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

वसुंधरा राजे दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मिलीं, गर्माने लगी संगठन की सियासत

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे दिल्ली में है। इस दाैरान वह पिछले दाे दिन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संताेष व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर चुकी है और राजस्थान की सियासत पर लंबी चर्चा भी की है।

वह आगामी दिनाे में गृहमंत्री अमित शाह व पीएम नरेंद्र माेदी से भी मिलने का समय मांग सकती है। वसुंधरा राजे की नड्डा व बी.एल. संताेष के साथ हुई मुलाकाताें प्रदेश बीजेपी नेताओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुलाकात पर हर नेता अलग-अलग कयास निकाल रहे हैं।


वसुंधरा राजे फिलहाल पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। ऐसे में इस बात की सबसे ज्यादा चर्च है कि उन्हें और भी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अब ये जिम्मेदारी क्या हाेगी ये भविष्य में तय हाेगा। माना जाता है कि बीजेपी नेताओं का एक गुट वसुंधरा राजे काे पसंद नहीं करता है।

हालांकि इससे पहले की मुलाकातों में वह पार्टी के प्रति अपनी समर्पण भावना जता चुकी है। गाैरतलब है कि वसुंधरा राजे ने सियासी संकट के दाैरान नड्डा से मुलाकात करके कुछ बीजेपी नेताओं के खिलाफ गलत तरीके से बयानबाजी करने व अमर्यादित भाषा का उपयाेग हाेने के मुद्दे पर नाराजगी जताई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vasundhara Raje met senior leaders in Delhi, politics of the organization started


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iSOQuo
via IFTTT

No comments