Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अजमेरी गेट का प्लास्टर गिरा, टला हादसा

शहर के ऐतिहासिक अजमेरी गेट का प्लास्टर मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे गिर गया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने के चलते ज्यादा लोग नहीं थे अन्यथा कोई हादसा घटित हो सकता था। अजमेरी गेट क्षेत्र निवासी पप्पू पहलवान ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे अजमेरी गेट का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इस दौरान मौके पर से गुजर रहा मोटरसाइकिल चालक प्लास्टर की चपेट में आने से बच गया।

प्लास्टर गिरने के बाद बाद स्थानीय लोगों ने अजमेरी गेट के मुख्य द्वार से प्रवेश को ऐहतियातन रोक दिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुछ सालों पूर्व महज रंगाई-पुताई कर अजमेरी गेट की स्थिति को थोड़ा सुधारा गया था। इस दौरान अजमेरी गेट पर मरम्मत नहीं की गई थी। जिसके चलते लगातार अजमेर गेट का निर्माण कमजोर होता जा रहा था। इसके साथ ही अजमेरी गेट पर लगा लकड़ी का मुख्यद्वार भी पूरी तरह से गल चुका है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि अगर नगर परिषद प्रशासन की ओर से जल्द ही अजमेरी गेट की मरम्मत नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Plaster of Ajmeri Gate collapsed, accident averted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34drB87
via IFTTT

No comments