बिना सूचित किए पांच घंटे बिजली बंद रही, क्षेत्रवासी रहे परेशान, ट्रांसफार्मर पर कार्य के चलते बंद रही बिजली, क्षेत्रवासियों में रहा रोष
शहर के मसूदा रोड स्थित कई कॉलोनियों में मंगलवार को कई घंटों तक बिजली बंद रही। जिसके चलते आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा। निगम की ओर से मसूदा रोड क्षेत्र में स्थित ट्रांसफार्मर पर निगम संबंधी कार्य के चलते बिजली बंद की गई। जानकारी अनुसार शहर के मसूदा रोड स्थित शांति नगर, शंखेश्वर कॉलोनी व हीरा नगर सहित अन्य क्षेत्रों में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई।
जिसके बाद दोपहर लगभग तीन बजे तक कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था फिर से सुचारु नहीं हो पाई। जिसके चलते लोगों में निगम के प्रति रोष देखा गया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि निगम द्वारा बगैर सूचना के मसूदा रोड क्षेत्र की कई कॉलोनियों की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कई बार निगम अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की लेकिन उन्हें संतोषप्रद जवाब नहीं मिला।
वहीं, इसके बाद दोपहर लगभग तीन बजे निगम के तकनीकी कर्मचारियों ने मसूदा रोड क्षेत्र में पहुंच कर विद्युत व्यवस्था को फिर से दुरुस्त किया। सीएसडी सेकंड के सहायक अभियंता वी.डी.जांगिड़ से जब इस मामले में बात की गई थी तो उन्होने बताया कि मसूदा रोड क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर मीटर लगाए जाने के चलते निगम द्वारा कुछ क्षेत्रों की बिजली बंद किए जाने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30jzcRm
via IFTTT
No comments