Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सांसद रामचरण बोहरा का सीएम को पत्र- बाड़ ही खेत को खा रही है; लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार

परकोटे की बेकद्री और इसको संरक्षण देने में फेल हो रही राज्य सरकार पर सांसद रामचरण बोहरा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बताया है- ऐतिहासिक धरोहर से अतिक्रमण हटाकर संरक्षण, जीर्णोद्धार करने में कोताही हो रही है। सांसद ने ‘दैनिक भास्कर’ की ओर से उजागर की गई खबरों का हवाला देते हुए विरासत बचाने के लिए शीघ्र जरूरी कदम उठाने की जरूरत बताई है।
सांसद बोहरा ने मुख्यमंत्री को बताया है कि परकोटे के पीछे शहर की ख्याति देश-दुनिया में छायी है। इसी परकोटे ने जयपुर को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी बनाया है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही से अस्तित्व पर संकट आया, उनकी जवाबदेही तय करके कड़ी कार्रवाई की जाए।
पत्र में सांसद ने कहा है- पर्यटन की दृष्टि से हमारा परकोटा विश्वभर पहचान रखता है। लेकिन जिस तरह इसके हेरिटेज स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है और इसका संरक्षण नहीं हो पा रहा, उससे वैश्विक स्तर पर हमारी छवि प्रभावित हो रही है। बाड़ खेत को खा रही है। यूनेस्को की गाइड लाइन के मुताबिक परकोटे को अतिक्रमण से निजात नहीं दिलाई तो वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा छिन सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पत्र में सांसद ने कहा है- पर्यटन की दृष्टि से हमारा परकोटा विश्वभर पहचान रखता है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EbdVkW
via IFTTT

No comments