ऑटो चालक और चावल के लड्डू बेचने वाले को भी ठगा
लाॅटरी चलाने के नाम पर ठगी करने वाले नामजद मनाेज पेसवानी ने दिव्यांग बच्चाें के पिता और मृतक के परिजनाें काे भी नहीं बख्शा। माेहल्ला शेखपुरा में रहने वाले विनाेद कुमार ने बताया कि वह चावल के लड्डू बनाकर परिवार का पेट पाल रहा था। मनाेज पेसवानी ने मोटी कमाई का झांसा देकर उससे 60 हजार रुपए ठग लिए।
आराेप है कि ऐसे करीब 60 लोग हैं, जिनसे मनोज लॉटरी के नाम पर 70 लाख रुपए ठग चुका है। इधर, शेखपुरा माेहल्ले के ही ऑटो चालक लालचंद का कहना है कि मनाेज ने अलग अलग किश्ताें में उससे 90 हजार रुपए ऐंठ चुका है। गैस सिलेंडर त्रासदी में उसके परिवार के पांच लाेग खत्म हाे चुके हैं।
बचपन के दाेस्त ने दिया दगा
परिवाद में राजेश माेहिनानी का कहना है कि मनाेज उसका बचपन का दोस्त था। उसने उसी काे धाेखा देकर लाखाें रुपए हड़प लिए। उसने सबके रुपए लाैटा देने की बात कही थी। अब पैसे मांगने पर मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि परिवाद के आधार पर जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cbd4NN
via IFTTT
No comments