10 साल के लिए शहर की बिजली व्यवस्था ठेके पर,कर्मचारियाें के विराेध के बावजूद एक साल से चल रही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है
शहर में अगले 10 सालाें तक बिजली व्यवस्था का काम अब सिक्याेर मीटर कंपनी करेगी। जिसमें मीटर, रीडिंग और कलेक्शन के अलावा एलटी लाइन का काम भी कंपनी की ओर से किया जाएगा। कर्मचारियाें के विराेध के बावजूद एक साल से चल रही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही कंपनी को लेटर ऑफ इंडेंट(एओआई) भी जारी कर दिया है।
अब कंपनी अपना काम शुरू कर सकती है। डिस्काॅम कंपनी काे एक - दाे दिन में वर्क आऍर्डर जारी कर देगी। कंपनी ने शहर में इसके लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है। दिसंबर में सिक्याेर कंपनी अपना काम पूरी तरह से संभाल लेगी। दो-तीन दिन में अजमेर डिस्कॉम के एमडी वीएस भाटी
बांसवाड़ा का दौरकर कंपनी काे काम संभालने की औपचारिक घाेषणा कर सकते हैं। एमबीसी का काम अप्रैल 2019 में ही शुुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। लॉकडाउन खुलने के बाद प्रक्रिया को शुरू किया। इसके तहत शहर में मीटर, रीडिंग और कलेक्शन का काम सिक्योर कंपनी ही करेगी। ट्रांसफॉर्मर से आगे घरों तक जाने वाली एलटी लाइन का काम भी कंपनी के जिम्मे रहेगा।
हर काम के लिए तय हाेगी डेडलाइन: डिस्काॅम की शर्तों के मुताबिक सिक्याेर कंपनी को हर काम निश्चित समय अवधि में करना हाेगा। सर्विस एग्रीमेंट के मुताबिक देरी से किए गए कार्य पर कंपनी को पैनल्टी भरनी होगी। साथ हर ट्रांसफॉर्मर पर डीटी मीटर लगाया जाएगा ताकि लोड का बैलेंस बनाया जा सके। साथ ही मीटर रीडिंग भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से होगी ताकि कोई कर्मचारी रीडिंग में कोई गड़बड़ी नहीं कर सके।
प्रतिमाह आएगा बिल, खुलेंगे उपभोक्ता सेवा केंद्र
सिक्याेर मीटर कंपनी यहां शहर में कई जगहों पर उपभोक्ता सेवा केंद्र खोलेगी। जहां उपभोक्ता अपनी समस्या के साथ बिजली के बिल भी जमा कर सकेंगे। सिक्याेर कंपनी की ओर से भी उपभोक्तों को हर महीने बिल दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी की ओर से पोर्टल और कॉल सेंटर भी खोला जाएगा ताकि कोई भी उपभोक्ता 24 घंटे, 7 दिन अपनी समस्या बता सकते हैं। साथ ही एक मुख्य अॉफिस होगा जहां हर कार्य की माॅनिटरिंग की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iI9UDs
via IFTTT
No comments