Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

किशाेरी ने चाइल्ड लाइन पर फोन कर कहा- मां गलत काम करवाना चाहती है, मैं पढ़ना चाहती हूं, आंटी प्लीज बचा लो, मां पर आज होगा केस

आंटी मेरा नाम कविता (परिवर्तित) है और मैं कक्षा सात में पढ़ती हूं। मेरी मां करीब चार माह पूर्व मेरे पिता काे छाेड़कर दुल्लापुर कैरी में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने चली गई। उसका चाल चलन ठीक नहीं है। वह जब भी यहां आती है ताे मुझसे कहती है कि मेरे साथ चल। तूं भी वही काम करने लग जा, जाे मैं करती हूं। हम दाेनाें मिलकर खूब पैसे कमाएंगे। मेरी मां मुझे इस तरह की बातें अपने पिता काे बताने से मना करती है।

वह जब भी आती है ताे बहाने बना बनाकर मुझसे व दाेनाें छाेटे भाइयाें से मारपीट करती है और बहुत डराती है। मुझे पता चला है कि मेरी मां के कई अन्य लोगों के साथ गलत रिश्ते हैं। वह मुझे भी इसी दलदल में धकेलना चाहती है। मेरी उम्र अभी 13 साल है और मैं पढ़ना चाहती हूं। लेकिन मेरी मां मुझे पढ़ने नहीं देती। वह कभी भी मुझे जबरन अपने साथ ले जाएगी और मुझसे गलत काम करवाएगी। मैं अपनी मां के साथ

नहीं जाना चाहती। मैं और मेरे दाेनाें भाई अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं। हम अपने पिता काे बहुत प्यार करते हैं। प्लीज आप मुझे और मेरे दाेनाें भाइयाें काे मेरी मां से बचा लाे। ये बयान पीड़ित बालिका ने बाल कल्याण समिति सदस्या प्रभा शर्मा काे दिए।

चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची तो बच्ची रो पड़ी, बोली- आप मुझे और मेरे दाेनाें भाइयाें काे मेरी मां से बचा लाे

किशाेरी ने चाइल्ड लाइन के टाेल फ्री नंबर 1098 पर खुद ही फाेन कर यह वाकया बताया। इस पर चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक त्रिलाेक वर्मा ने केस रजिस्टर्ड कर तुरंत बाल कल्याण समिति काे सूचना दी। इसके बाद समिति अध्यक्ष एडवाेकेट लक्ष्मीकांत सैनी और सदस्य प्रभा शर्मा किशाेरी से मिलने उसके घर पहुंचे। समिति सदस्याें से मिलकर किशाेरी का दर्द फूट पड़ा। वह फफक फफककर राे पड़ी और उसने अपनी

आपबीती समिति सदस्याें काे विस्तार से बताई। किशाेरी, उसके दाेनाें भाई और उनके पिता इतने परेशान थे कि फूट फूटकर राेने लगे। समिति सदस्याें ने उनकाे मदद का भराेसा दिलाकर चुप करवाया।
समिति अध्यक्ष एडवाेकेट सैनी ने बताया कि किशाेरी की हालत देखकर मन पीड़ा से भर आया। आखिर एक मां अपनी बेटी काे अच्छा भविष्य देने के बजाए नर्क में धकेलने की बात कैसे कर सकती है।

बच्ची के बयान दर्ज कर लिए हैं। जवाहरनगर थाना में शुक्रवार काे किशाेरी की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। बच्ची के पिता मजदूर हैं। बच्ची और उसके दाेनाें छाेटे भाइयाें के संरक्षण और शिक्षा की व्यवस्था समिति द्वारा करवाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किशोरी के बयान दर्ज करने पहुंची बाल कल्याण समिति की टीम


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZMGwEU
via IFTTT

No comments