Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चौथे दिन मिली पत्थरों के बीच सुरंग में फंसी लाश

चार दिन पूर्व मलांजकुड़ूम झरने में बहे ग्रामीण की लाश बुधवार को बरामद की गई। इन चार दिनों तक पुलिस सघन अभियान चला खोजबीन करती रही। बुधवार को जब झरने के एक स्थान से हल्की दुर्गंध आई तो वहां लाश होने का संदेह हुआ। इसके बाद वहां खोजबीन करने पर पत्थरों के बीच सुरंग में ग्रामीण की लाश फंसी हुई मिली। उसे बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रविवार 6 सितंबर को ग्रामीण झमनलाल साहू पिता दोनीराम निवासी पीपर छेड़ी जिला बालोद अपने परिवार के साथ मलांजकुड़ूम झरने में पिकनिक मनाने पहुंचा था। झरने में नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। तीन दिन तक पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही लेकिन वह नहीं मिला। झरने में पानी के तेज बहाव व पानी अधिक होने के कारण उसको तलाश करना मुश्किल हो गया था। बुधवार 9 सितंबर को तलाशी के दौरान दोपहर मेें एक जगह पर टीम को हल्की दुर्गंध आई।

संवेदनशील इलाका फिर भी डटी रही पुलिस
मलांजकुड़ुम इलाके में नक्सली दस्तक देने लगे हैं। यहां कई बार नक्सली बैनर पोस्ट लगाए जा चुके हैं। इससे यह इलाका अब संवेदनशील हो चुका है। इसके बावजूद कांकेर पुलिस पिछले चार दिन से लगातार वहां पहुंच तलाशी अभियान में डटी रही और ग्रामीण को तलाश कर ही वहां से हटी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead body trapped in tunnel between stones found on fourth day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mhdhDQ
via IFTTT

No comments