Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विधायक ने साड़गुड़ हाईस्कूल में छात्राओं को बांटी साइकिल

साड़गुड़ हाईस्कूल की 64 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल और जरूरतमंद बच्चों को पुस्तक का वितरण जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने गुरूवार को किया। इस अवसर पर विधायक एवं शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
साड़गुड़ हाईस्कूल के कक्षा 9वीं के एक छात्र हाटपदमूर निवासी धनसिंग कश्यप जिसकी मृत्यु सिकलिन बीमारी से हो गई थी। उनके परिजनों को छात्र बीमा योजना के तहत एक लाख रुपए का चेक दिया गया। मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए 10वीं की सविता और लखपति एवं 12वीं के सोनी एवं घासीराम को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि वर्तमान कोरोना वायरस महामारी के समय आप सभी शासन के दिशा निर्देश का पालन करें और मास्क लगाकर ही निकलें। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक बचाव ही सुरक्षा है। अपना बचाव कर पढ़ाई भी निरंतर जारी रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MLA distributed bicycle to girl students in Saargud High School


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mRFgdh
via IFTTT

No comments