Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

विक्रम बाजार में तोड़ा अतिक्रमण, कई को नोटिस

नगर के अविनाश नगर स्थित विक्रम बाजार में गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस बाजार का शुभारंभ क्षेत्र के तात्कालिक सांसद विक्रमदेव उसेंडी के हाथों किया गया था। उन्हीं के नाम पर बाजार का नाम रखा गया है।
कुछ दिन पूर्व ही ग्रामीणों ने इस बाजार में गांव के कुछ लोगों द्वारा जमीन बेच अतिक्रमण कराने की शिकायत प्रशासन से की गई थी। इसके बाद गुरुवार को तहसीलदार पखांजूर और उनके दल ने खाली व निर्माणाधीन तीन दुकानों को तोड़ा। वर्तमान में इस अतिक्रमित बाजार में कई दुकानें और घर बने हैं, जिनमें लोग रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें खाली करने के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करने की कार्यवाही शुरू की गई है। वर्ष 2016 में इस बाजार का शुभारंभ क्षेत्र के कई बार विधायक व सांसद रहे विक्रम देव उसेंडी के हाथों किया गया था। इसमें हर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगा करता है। इस दौरान ही इस बाजार में प्लाट बेचने का कार्य शुरू हो गया और मोटी रकम लेकर कई प्लाट भी बेचे गए। लोगों ने इस जगह प्लाट खरीद कुछ ने दुकानें और घर बनाए तो कुछ हर रविवार अपनी जगह में दुकानें लगाते हैं। वर्तमान में इस बाजार में दस से अधिक घर व दुकानें बन चुकी है। गुरुवार को प्रशासन ने जिन तीन दुकानों को तोड़ा वह निर्माणाधीन था और जिनकी दुकानें थी, वे गांव के नहीं थे। बाजार की आड़ में शासकीय भूमि बेचने का धंधा विगत कई वर्षों से चल रहा था, लेकिन सत्ता बदलते ही ग्रामीण इस घोटाले की शिकायत प्रशासन से की। सोमवार को तोड़ने की कार्रवाई महिला बल की सुरक्षा में की जाएगी।

सरकारी जमीन पर होने लगी प्लाटिंग
ग्राम अविनाश नगर के पास शासकीय भूमि में यह विक्रम बाजार लगता है। इस जगह करीब 12 एकड़ का शासकीय प्लाट है। इसे कई छोटे-छोटे प्लाट बनाकर बेचने का धंधा कर रहे हैं। अब तक इस बाजार में दस से अधिक पक्की दुकानें बन चुकी है और 50 से अधिक प्लाट बिक चुके हंै। प्रशासन ने भले ही कार्यवाही की हो, लेकिन यह भी सच्चाई है कि इसने बड़े पैमाने में शासकीय भूमि का अतिक्रमण कर बाजार बना लिया जाता है और दुकानें और घर बनते हंै। तहसीलदार पखांजूर शेखर मिश्रा ने कहा ग्रामीणों के शिकायत के बाद उन्हें इस बाजार और अतिक्रमण के संबंध में जानकारी मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encroachment broke in Vikram Bazaar, notice to many


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jdF7i4
via IFTTT

No comments