Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शराब पीकर विवाद करने वाले पिता की बेटे ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के राजपुर के ग्राम भदार में सनकी पुत्र ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने दरवाजा के चौखट पर अपने पिता के सिर को पटक दिया और इलाज के दौरान उसकी जान चली गईं।
पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम भदार निवासी 45 वर्षीय शंकर बेक पिता महादेव बेक शराब पीने का आदि था। हर रोज शराब पीकर घर पहुंचने के बाद पत्नी से विवाद करता था। 4 अगस्त को शाम करीब 6 बजे शंकर बेक शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद पत्नी से विवाद कर मारपीट कर रहा था। 20 वर्षीय पुत्र भिमिक साय बेक बीच बचाव करने आया, इसके बाद शंकर बेक ने पुत्र को भी गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। पुत्र गुस्से में आकर बोला तुम रोज-रोज शराब पीकर सबको परेशान करते हो, इसके बाद पिता को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सिर को पकड़कर जोर से दरवाजा चौखट पर पटक दिया। शंकर बेक के सिर पर गम्भीर चोट लगा। परिजनों ने तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर किया था। इलाज के दौरान 6 अगस्त को करीब 4 बजे मौत हो गई।
पुलिस ने भिमिक साय बेक के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर 11 सितम्बर को गिरफ़्तार कर न्यायालय से जेल भेजा। कार्यवाही के दौरान पुलिस निरीक्षक फरदीनन्द कुजुर, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सतीश सोनवानी, सहायक निरीक्षक अर्जुन यादव, आरक्षक नरेंद्र कश्यप, विजय सिंह, लखेश्वर पैकरा, राम कुमार, पंकज पोर्ते, परमेश्वर दुबे, सुशील यादव आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hus0Yw
via IFTTT

No comments