Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संकल्प जशपुर व कुनकुरी की सभी सीटें हो गईं फुल

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एवं कुनकुरी की 9 वीं कक्षा में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की सूची जारी की गई थी। इसके उपरांत सूची के सभी चयनित 66 बालक एवं बालिकाओं द्वारा प्रवेश ले लिया गया है। जानकारी देते हुए संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की 9 वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
संस्थान में प्रवेश के लिए 694 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। 9 वीं में प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर प्रावीण्य सूची के आधार पर 66 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें 33 बालक एवं 33 बालिका है। काउंसिलिंग में प्रावीण्यता के आधार में बच्चों को संकल्प जशपुर एवं कुनकुरी में प्रवेश के लिए चुनाव करने का विकल्प दिया गया था। बच्चों के अभिभावकों से विकल्प पत्र भराया गया है। चयनित बच्चों को संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर नगर में 11स ितंबर तक उपस्थित होकर काउंसिलिंग उपरांत प्रवेश लेने का निर्देश दिया गया था। शनिवार को चयनित सभी 66 बच्चों ने अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश प्राप्त कर लिया है। संकल्प जशपुर एवं कुनकुरी में 9 वी में स्वीकृत सीट रिक्त नहीं बची है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kapgRE
via IFTTT

No comments