Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मेंटेनेंस नहीं होने से खंडहर में तब्दील हो रहे सरकारी आवास

सुकमा जिले के गादीरास ग्राम पंचायत के आसपास के जंगलों की सुरक्षा के लिए चार बीट गार्ड, एक डिप्टी रेंजर सहित कुल पांच का स्टाफ स्वीकृत है। गादीरास सर्किल में वन विभाग के पांच कर्मचारियों सहित डिप्टी रेंजर की पोस्टिंग की गई है और इनके रहने के लिए विभाग द्वारा आवास भी बनवाए गए हैं। कर्मचारियों के लिए बने आवास में एक बीट गार्ड के क्वार्टर को छोड़ सभी आवासों में वर्षों से ताला जड़ा हुआ है। मेंटेनेंस नहीं होने से ये आवास अब खंडहर में तब्दील हो रहे हैं।
डिप्टी रेंजर सहित सभी बीट गार्ड जिला मुख्यालय में रहते हैं। वन विभाग के कर्मचारियों के आवास में नहीं रहने और समय-समय पर मेंटनेंस नहीं होने से लाखों की लागत से बने ये आवास खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। आलम यह है कि आवास के छत पर ए- एक फीट लम्बे घास उग आए हैं। इस संबंध में डीएफओ आरडी तारम ने कहा मैं अभी बाहर हूं। आने के बाद देखता हूं कि बीट गार्ड वहां क्यों नहीं रहते।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government housing turning into ruins due to no maintenance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31VTOQP
via IFTTT

No comments