Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रोज दौड़ लगाकर फिट रहने कर रहे प्रेरित

फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ 199 वाहिनी द्वारा 1 से 30 सितंबर तक खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 चरणों में होगा, जिसमें प्रथम चरण 1 से 9 सितंबर तथा द्वितीय चरण 10 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा।
कमांडेंट लालचंद यादव के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते फिट इंडिया फ्रीडम ‘रन’ के अंतर्गत 199 वाहिनी के जवान, अधीनस्थ अधिकारी रोज लंबी दूरी दौड़कर अपने आपको फिट करते हुए दूसरों को फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
एक सितंबर को 216 जवानों ने 940.4 किलोमीटर की दूरी तय की। 2 सितंबर को 211 जवानों ने भाग लिया, जिन्होंने 1006.8 किलोमीटर की दूरी तय की। दौड़ के बाद जवानों को योग, प्राणायाम भी कराया जा रहा, ताकि जवान शारीरिक तथा मानसिक रूप से लाभान्वित महसूस कर सके। यह कार्यक्रम बटालियन मुख्यालय पातरपारा तथा इस वाहिनी की अन्य समवाय लोकेशन पिनकोण्डा, कर्रेमारका, केशकुतुल तथा फुलगट्टा में चलाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Motivated by running fit every day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gRFm0s
via IFTTT

No comments