Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

इलाज के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी की कोरोना से मौत

जिले में पॉजिटिव मरीजों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले में 19 पॉजिटिव पाए गए। शनिवार को मिले पॉजिटिव अपर कलेक्टर के चालक के अलावा पटवारी व भानुप्रतापपुर काॅलेज का प्रोफेसर है। 5 दिनों पहले पॉजिटिव मिले कृषि विस्तार अधिकारी की शुक्रवार को मौत हो गई।
नरहरपुर तहसील के गांव धनेसरा निवासी कृषि विस्तार अधिकारी की 31 अगस्त को तबियत खराब होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो इलाज के लिए कांकेर कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। अधिकारी को सर्दी बुखार के साथ सांस लेने में भी तकलीफ थी। शुक्रवार को तकलीफ बढऩे पर रायपुर रेफर किया जाना था। रायपुर एस में बेड खाली नहीं होने पर जगदलपुर रेफर किया गया। जगदलपुर पहुंचने के पहले ही अधिकारी ने दम तोड़ दिया। शव को वापस कांकेर कोविड अस्पताल लाया गया।

5 सितंबर को जिले में पाए गए इतने केस

  • कांकेर शहर - 3 (सिविल लाईन 1, झुनियापारा 1, अलबेलापारा 1)
  • अंतागढ़ ग्रामीण- 4
  • अबुझ बीएसएफ कैंप 4)
  • अंतागढ़ शहर - 4
  • श्यामानगर 1, अंतागढ़ 3)
  • भानुप्रतापपुर शहर - 2
  • नयापारा 1, कर्मचारी कालोनी 1,
  • भानुप्रतापपुर ग्रामीण-1
  • कोरर स्वास्थ्य केेंद्र 1)
  • दुर्गूकोंदल ग्रामीण - 3 (जाड़ेकुर्से बीएसएफ कैंप 3)
  • नरहरपुर शहर-1(बाजार चौक 1)
  • चारामा शहर - 1 (चारामा 1)

भानुप्रतापपुर में ढ़ाई साल के बालक समेत 3 पॉजिटिव
भानुप्रतापपुर में शनिवार को 3 पॉजिटिव में वार्ड नंबर 14 निवासी ढ़ाई साल का बालक भी शामिल है। बालक पूर्व में पॉजिटिव पाए गए अपने पत्रकार चाचा के संपर्क में आया था। इसके अलावा कालेज प्राचार्य के संपर्क में आए कर्मचारी कालोनी निवासी प्रोफेसर भी पॉजिटिव पाए गए। कोरर अस्पताल के स्वीपर को सर्दी खांसी व कोरोना लक्षण दिखने पर एन्टीजेन टेस्ट किया गया जिसमें उसे पॉजिटिव पाया गया।

पॉजिटिव कर्मचारियों की बढ़ रही संख्या
कांकेर शहर में लगातार पॉजिटिव कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को पटवारी के अलावा अपर कलेक्टर के वाहन चालक पॉजिटिव पाए गए। ठेलकाबोड़ हल्के का पटवारी तहसीलदार के संपर्क में आने के बाद से झुनियापारा निवास में होम आईसोलशन में था। कलेक्टोरेट में कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से चालक अपने सिविल लाईन क्वाटर में होम आइसोलेशन में था। अलबेलापरा में किराए के मकान में रह रहा पखांजूर निवासी युवक भी पॉजिटिव पाया गया।

आरक्षक के पॉजिटिव मिलने के बाद थाना स्टाफ मिला निगेटिव
कांकेर थाना में आरक्षक के पॉजिटिव पाए जाने की बाद पूरे स्टाफ का एन्टीजेन टेस्ट किया गया जिसमें सभी 20 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। सुरक्षा के मद्देनजर थाना बंद कर सामने कैंप में ही आवेदन लिए जा रहे हैं। टीआई मोरध्वज देशमुख ने कहा जरूरी होने पर ही थाना आकर शिकायत दर्ज कराएं। शनिवार को मात्र एक छेड़छाड़ की शिकायत में मामला दर्ज किया गया।

मृतक के परिवार के 11 की रिपोर्ट का अभी इंतजार
अधिकारी के परिवार के सभी को गांव में होम आइसोलशन में रखा गया है। प्राइमरी कांटेक्ट में आए 11 लोगो का आरटीपीसीआर जांच करने सेंपल भेजा गया है। इनमें किसी में सर्दी खांसी या अन्य लक्षण नहीं हैं।

अंतागढ़ और दुर्गूकोंदल में बीएसएफ के 7 जवान पॉजिटिव
शनिवार को अंतागढ़ में 8 और दुर्गूकोंदल में 3 पॉजिटिव पाए गए। इनमें अंतागढ़ के अबुझ बीएसएफ कैंप के 4 जवान, अन्य 4 नगर पंचायत के दायरे में पाए गए। दुर्गूकोंदल के जाड़ेकुर्से बीएसएफ कैंप में 3 जवानों को पॉजिटिव पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agriculture extension officer dies of corona during treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/358I0N3
via IFTTT

No comments