Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तहसील में अफसर के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद भेजा बंद करने का प्रस्ताव

राजधानी में पहले रजिस्ट्री दफ्तर और अब तहसील में नायब तहसीलदार के कोरोना संक्रमित होने के बाद तहसील के अफसरों ने भी दफ्तर बंद करने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेज दिया है। रजिस्ट्री में वरिष्ठ उप पंजीयक के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद से ही वहां तीन कमरे सील है। कर्मचारियों के विरोध की वजह से शनिवार को वहां रजिस्ट्री का काम ठप रहा। पंजीयन दफ्तर के अफसरों ने भी दफ्तर को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए प्रस्ताव पहले ही कलेक्टर को भेज दिया है।
तहसील और रजिस्ट्री दफ्तर के अफसरों का कहना है कि दोनों ही जगहों पर हर दिन लोगों की बड़ी भीड़ लगती है। ऐसे में कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा है। इसलिए तत्काल दोनों दफ्तरों को कम से कम सात दिनों के लिए बंद करना चाहिए। हालांकि अभी दोनों दफ्तरों के प्रस्ताव पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। कर्मचारियों के विरोध की वजह से दोनों ही सरकारी दफ्तरों में काम बंद है। इधर दूसरी ओर कलेक्टोरेट के कर्मचारियों ने भी दफ्तर बंद करने और वर्क फ्रॉम होम को लेकर विरोध तेज कर दिया है। शुक्रवार को कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद शनिवार को बड़ा स्टाफ दफ्तर नहीं पहुंचा। वहां के कर्मचारियों का कहना है कि कलेक्टोरेट में कई विभाग हैं। ऐसे में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसी परिसर में एसपी दफ्तर भी है। इस वजह से भी लोगों की भीड़ कम नहीं होती है। ऐसे में इन सभी दफ्तरों में काम करना मुश्किल है। लोगों को कोरोना नियमों की जानकारी देते हैं तो वो काम कराने को लेकर कर्मचारियों से भिड़ तक जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में घर से ही काम करना सबसे ज्यादा सुरक्षित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Proposal to close after the officer came to Corona positive in Tehsil


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i6J1c4
via IFTTT

No comments