Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तीनों दल के नेता अपने-अपने तरीके से हैं सक्रिय; सरकार के भरोसे कांग्रेस, जोगी कांग्रेस अजीत की फोटो के सहारे

मरवाही का उपचुनाव बिहार में होने वाले चुनाव के साथ ही होगा। इसके लिए 15 सिंतबर के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिए जाने के संकेत हैं। इसे देखते हुए सत्तारुढ़ कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के गढ़ में अपनी पैठ स्थापित करने की कोशिश में लगी है। रेणु जोगी जहां अजीत जोगी की तस्वीर घर-घर पहुंचाकर लोगों की भावनाएं बटोरने में लगी हैं वहीं भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने तरीके से प्रचार में लगी है। वहीं इस चुनाव में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी अमित जोगी के सामने कांग्रेस और भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा दावेदार मैदान में हैं लेकिन चुनाव लड़ने का माैका किसे मिलेगा यह अभी तय नहीं है।
68 सीटों के साथ सत्ता में आई कांग्रेस मरवाही सीट भी जीतने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है इसलिए मरवाही को जिला बनाने के साथ ही वहां की सभी जरूरी मांगे सरकार द्वारा पूरी की जा रही है वहीं सरकार के मंत्री भी लगातार वहां का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में लगे हैं। पार्टी के नेता इस बार कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने की जुगत में लग गए हैं। जबकि भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल 9 सितंबर से मैदान में उतरेंगे। दरअसल 29 मई को अजीत जोगी के निधन के बाद से ही उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरु हो गई है। यहां पर 29 नवंबर से पहले चुनाव होने हैं। पिछले 5 चुनाव से यह सीट जोगी परिवार के पास ही है। इनमें से 4 बार जोगी परिवार कांग्रेस से मैदान में आया, केवल पिछली बार जोगी अपनी क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से लड़े और जीते थे।
हर घर पहुंच रही जोगी की तस्वीर : जोगी कांग्रेस की ओर से विधायक रेणु जोगी विधानसभा में सक्रिय हैं। उन्होंने लाखों की संख्या में अजीत जोगी की तस्वीर फ्रेम करवाई है। जिसे अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सभी लोगों के घरों तक पहुंचाई जा रही है। इस दौरान वे लोगों से जोगी जो याद कर भावुक अपील करती भी देखी जा रही हैं।
सरकार की कमजोरियां भाजपा की ढाल : भाजपा ने भी चुनावी तैयारी शुरु कर दी है। बूथ कमेटियों को मजबूत करने के साथ कांग्रेस सरकार की कमजोरियों को जनता तक पहुंचाने का प्लान बनाया है। पार्टी के बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं को काेरोना संक्रमण और अन्य मामलों में सरकार की कमजोरियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
237 में सिर्फ 3 बूथ में कांग्रेस
विधानसभा क्षेत्र में कुल 237 बूथ हैं। यहां 30 नए बूथ बनाने की तैयारी चल रही है। साल 2018 में हुए चुनाव में 237 बूथ में सिर्फ 3 बूथ पर ही कांग्रेस को बढ़त मिली थी। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी भी कांग्रेस से ज्यादा बूथों पर आगे रहे थे।

प्रभारी मंत्री अग्रवाल के साथ 8 मंत्री कर चुके हैं दौरा
कांग्रेस की ओर से प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल लगातार पूरे विधानसभा में सक्रिय हैं। वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भाजपा और जोगी कांग्रेस से नाराज कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करवा रहे हैं। अग्रवाल के अलावा 8 मंत्री क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। जबकि पीसीसी उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन पिछले दो दिनों से मरवाही सीट पर बूथ कमेटियों की बैठक लेकर उसे और अधिक मजबूत करने के लिए जुटे हुए हैं।

इस पार्टी से ये होंगे दावेदार
जोगी कांग्रेस:
अमित जोगी
कांग्रेस : गुलाब सिंह राज, बेचुराम अहिरेश, मुद्रिका सिंह सराठी, अजीत सिंह श्याम, बदलसिंह आर्मों, मालती वाकरे, पहलवान सिंह मरावी
भाजपा: अर्चना पोर्ते, समीरा पैकरा, शंकर सिंह कंवर, कुबेर सिंह, दशरथ सिंह मार्कों, डा. गंभीर सिंह, रामदयाल उइके



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QZR4M4
via IFTTT

No comments