Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

लॉकडाउन में 7 माह से ससुराल में फंसा पति, दहेज के लिए रोज कर रहा विवाद

दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट कर ससुराल पक्ष को सताने वाले पति और ननद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने पति और ननद पर दहेज में 3 लाख रुपए नकद व बाइक की मांग को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत चिरमिरी थाना में दी है।
सोनावनी वार्ड नंबर 39 के गिरीडीह दफाई में रहने वाली पुष्पा की शादी झारखण्ड के गिरीडीह के रहने वाले सरजू दास के साथ हुई है। शादी से पहले ससुराल पक्ष वाले दहेज के खिलाफ थे, लेकिन शादी के बाद से ही पीड़िता का पति उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका विवाह जुलाई 2019 में झारखण्ड के गिरीडीह में हुआ था। शादी की बात उसके पड़ोस में रहने वाली पति की बड़ी बहन तिलकी देवी ने चलाई थी। पीड़िता का कहना है कि घर की आर्थिक हालत भी ऐसी नहीं थी कि वे दहेज दे सकें, इसके बावजूद पीड़िता ने अपनी कमाई के 60 हजार रुपए अपने पति को दिए थे, जिस पर पति ने आगे कोई दहेज नहीं मांगने की बात कही थी, लेकिन शादी के बाद से ही वे दहेज की मांग कर रहा है। दहेज नहीं मिलने पर 22 फरवरी से सरजू अपनी पत्नी समेत ससुराल में है। कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन होने के बाद से वह अपने घर झारखण्ड वापस नहीं जा सका और हर रोज दहेज को लेकर सभी को परेशान करता है।

दो माह के गर्भ से है पत्नी
पीड़िता के अनुसार वह दो माह के गर्भ से है। इसके बावजूद उसके पति ने गुरुवार की रात उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। ससुराल में आकर बैठे पति से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां के साथ चिरमिरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hbu2N3
via IFTTT

No comments