Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शिक्षकों का सम्मान कर कोरोना काल में भी शिक्षा के प्रति समर्पण की हुई प्रशंसा

नगर पंचायत के सभा कक्ष में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक के सेवानिवृत्त 9 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य बीरेश ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, उपाध्यक्ष कमलेश गावड़े, जनपद उपाध्यक्ष सुनाराम तेता, कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर थे। अतिथियों ने शिक्षक दिवस बनाए जाने की जानकारी देते हुए सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षक अपना दायित्व निभा रहे हैं। यह उनके समर्पण को दर्शाता है। इस मौके पर सेवानिवृत्त हो चुके रमेश सोनी, परस राम सलाम, रामा साहू, रघुवर साहू, नंदलाल तुमरेटी, शैल गढ़पाले, इंदु सोनवानी, लक्ष्मी मंडावी, कांति गजभिये का शाल, श्रीफल व गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष टिकेश ठाकुर ने सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त प्रकार स्वत्वों का भुगतान करते हुए चेक प्रदान करने की प्रतीक्षित मांग की। सभी अतिथियों ने आगामी सालों में भव्य आयोजन करने मुख्यमंत्री तक मांग को पुरजोर तरीके से रखने की बात कही। मंच संचालन वीरेंद्र ठाकुर व आभार प्रदर्शन बीईओ संजय ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को भी प्रमानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीआरसी राधेलाल नुरूती, एबीईओ दुर्गेश शोरी, पंकज वाधवानी, नरेंद्र कुलदीप, मनीष योगी, हेमलता नाग, राजिंदर रंधावा,नमन जैन, सिया सेन गुप्ता, विजय लक्ष्मी ठाकुर, पारस उसेंडी, मनबहल सिंह कुंजाम, धर्मराज कोरेटी, ममता मिश्रा, राजकुमारी सलाम, सुशीला उइके, वत्सला टांडिया आदि उपस्थित थे।
सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाओं का बच्चों ने किया सम्मान : सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभाग संघ चालक काशी प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। अन्य अतिथियों में सरस्वती शिशु मंदिर अंतागढ़ प्राचार्य योगेश वर्मा थे। अतिथियों ने कहा कि कोरोना के चलते विद्यालय बंद होने के बाद भी विद्यालय के विद्यार्थियों का शिक्षकों के प्रति अपार श्रद्धा विश्वास और प्रेम का भाव देखने को मिला। सभी आचार्यों का विद्यार्थियों ने सम्मान किया। प्राचार्य थानुराम सिन्हा ने कहा कि शिक्षक सही अर्थों में राष्ट्र निर्माता और छात्रों के मार्गदर्शक होते हैं, जो अपने तप और संयम के साथ छात्रों को देश की संस्कृति की समृद्धि विरासत को समझने में मदद करते हैं। इस दौरान आचार्य प्रमोद साहू, योगेश्वर जैन, ललित यादव, ठाकुर राम आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Honor of teachers and appreciation of dedication to education in Corona period also


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i4gsfy
via IFTTT

No comments