कोरोना मरीजों की बढ़ने लगी संख्या तो किया गया एनएमडीसी के अस्पताल का अधिग्रहण
दंतेवाड़ा में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गीदम का 100 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल भर चुका है। ऐसे में अब प्रशासन ने एनएमडीसी किरंदुल के अपोलो अस्पताल को अधिग्रहित कर लिया है। यहां भी 100 बिस्तर का इंतजाम किया जा रहा है। अब कोरोना मरीजों का इलाज किरंदुल के इस अस्पताल में भी होगा। जबकि किरंदुल के इस अस्पताल में भर्ती सामान्य बीमारी के मरीजों को बचेली के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। इमरजेंसी को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार की देर शाम आदेश जारी कर दिया है।
इसके अलावा भोजन, पानी, नाश्ता, सफाई जैसी तमाम अन्य व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी है। अब दंतेवाड़ा में कोविड अस्पताल की संख्या 2 हो गई है। जबकि कोविड केयर सेंटर 3 हैं।
कोविड केयर सेंटर देखने पहुंचे कलेक्टर
कलेक्टर दीपक सोनी जावंगा के कन्या आवासीय शिक्षा परिसर और एकलव्य आवासीय शिक्षा परिसर स्थित कोविड केयर सेंटरों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने केयर सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा। भोजन, पेयजल, शौचालय, बिस्तर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों को उचित देखभाल अच्छा खाना, चाय, नाश्ता, काढ़ा, फल और दूध देने के निर्देश दिए। डॉक्टरों की ड्यूटी का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक 4 मरीजों के मध्य एक ऑक्सीमीटर की व्यवस्था करने को भी कहा। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, ज़िला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एसडीएम लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर प्रीति दुर्गम, एसडीओ एमके भौर्य भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RgHSmt
via IFTTT
No comments