ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने का किया विरोध
कोरोना के बढ़ते संक्रमण काल में आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने और शिशुवती तथा गर्भवती माताओं को केंद्र बुलाने के शासन के आदेश को ग्रामीणों ने अव्यवहारिक और खतरनाक निर्णय बताते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा इससे संक्रमण काल में शिशुवती और गर्भवती माताओं को संक्रमण की ओर धकेलने का काम होगा। वर्तमान में संक्रमण के फैलते भयावह स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए 21 सितंबर तक स्कूल कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को बंद रखने का फैसला लिया गया है और शिशु गर्भवती महिलाओं तथा 65 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एवं पुरुष और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर से नहीं निकलने की पूर्ण रूप से हिदायत दी गई है। दुर्गुकोंदल के ग्रामीणों ने सरपंच की उपस्थिति में बैठक कर आंगनबाड़ी खोलने के शासन का निर्णय का विरोध किया। पालकों ने अपने बच्चों को आंगनबाड़ी नहीं भेजने का फैसला लिया है। बैठक में सरपंच पार्वती सोरी, जनपद सदस्य राधा जैन, ग्राम पटेल लालजी दुग्गा, दुलम नरेटी, दर्शन नरेटी, मनबोध साहू, छन्नू नायक आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33nVq5A
via IFTTT
No comments