Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

टेटम में अस्पताल के लिए बनाए गए प्लाई वाले स्ट्रक्चर में चल रही किराना की दुकान

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लाक के टेटम गांव में अस्पताल के लिए बनाए गए प्लाई वाले भवन में अस्पताल की जगह किराने की दुकान चल रही है। गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र एक कमरे में चल रहा है जहां कभी-कभी स्वास्थ्यकर्मी पहुंचते हैं। कटेकल्याण ब्लाक का टेटम पहुंचविहीन गांव है यहां तक जाने वाली सड़क को नक्सलियों ने काट रखा है 10 सालो से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने प्लाई का अस्पताल का पूरा स्ट्रक्चर तैयार करवाया गया था लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसमें कभी अस्पताल
नहीं लगाया।
अस्पताल एक स्टाफ क्वार्टर में चलता है जहां कभी कभी स्वास्थ्यकर्मी आते हैं ग्रामीणों ने बताया यहां का अस्पताल रोज नहीं खुलता। टेटम उप स्वास्थ्य केंद्र में एक भी बेड की व्यवस्था नहीं है ,प्लाई वाला भवन के बनाने का उद्देश्य यही था कि पहुंचविहीन गांव में भी प्रसव छोटी-मोटी बीमारियों के लिए ग्रामीणों को 10 किलोमीटर पैदल कटेकल्याण तक की दूरी तय न करना पड़े। टेटम गांव के बोड़डा , जोगा, देवा ने बताया स्वास्थ्यकर्मी सड़क कटी होने की बात कह रोज अस्पताल सेवा देने नहीं आते हैं।
सीएचएमओ एसपी शांडिल्य ने बताया टेटम अस्पताल के लिए बने स्ट्रक्चर की क्या स्थित है अस्पताल कहां चल रहा है लाइनअप करवाया जाएगा। इसके लिए कटेकल्याण बीएमओ को निर्देश देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grocery shop running in ply structure built for hospital in Tetum


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F9xHxW
via IFTTT

No comments