बेरोजगार बने वॉलंटियर, बच्चों को पढ़ाने की मिली जिम्मेदारी
कोरोना संक्रमण के दौर में बच्चों की पढ़ाई निरंतर चलती रहे इसके लिए जिला प्रशासन ने यूनिसेफ के सहयोग से सीख कार्यक्रम लांच किया है। इस कार्यक्रम के तहत वाॅलंटियर सप्ताह में 3 दिन बच्चों के बीच जाकर उन्हें मनोरंजन के साथ अध्यापन कराएंगे। प्राथमिकता के तौर पर सीख कार्यक्रम बीजापुर ब्लॉक में लागू किया गया है। जिसमें स्थानीय बेरोजगार वालंटियर के रूप में चयनित किए गए हैं। बीजापुर में 140 वालंटियर इस कार्यक्रम से जुड़कर बच्चों के बीच शिक्षा की रोशनी फैलाने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत वालंटियर गली मोहल्ले में जाकर बच्चों को चिन्हित कर सोमवार, गुरूवार और शुक्रवार को कक्षाओं का संचालन कर बच्चों को नियमित शिक्षा से जोड़कर रखेंगे। सोमवार को भाषा, बुधवार को गणित एवं शुक्रवार को खेल और मनोरंजक गतिविधि का संचालन किया जायेगा। कार्यक्रम के संचालन के लिए सामग्री युक्त पिटारा प्रदान किया गया है। जिसमें यूनिसेफ द्वारा प्रदत्त पुस्तक, चार्ट पेपर, लपेट श्यामपट, काॅपी, पेन अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ky8hD
via IFTTT
No comments