पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान
भाजपा शहर जिला अजमेर ने शुक्रवार काे जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा इस मौके पर की गई वर्चुअल सभा को सभी कार्यकर्ताओं काे सुनाया गया। कार्यकर्ताओं ने घरों पर भाजपा का झंडा लगाकर जयंती मनाई।
शहर जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा ने कहा कि 25 सितंबर इतिहास के पन्नों में काफी अहमियत रखता है। वर्ष 1916 के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक और जनसंघ के सह-संस्थापक रहे पंडित का जन्म हुआ था। देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।
विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत, सादगी के प्रतीक और देश में प्रगतिशील राजनीति के नायक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विचार, सिद्धांत और देश व समाज के प्रति समर्पित बताया। विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि उन्होंने जो मार्ग दिखाया है, उस रास्ते पर हम पूरे समर्पित भाव से हम आगे बढ़ पाएं।
कोरोना की चुनौतियों के बीच भी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा साधना को बिना रुके, बिना थके जारी रखा। इसमें हमारे कई कार्यकर्ताओं को अपना जीवन भी खोना पड़ा है। कार्यक्रमों में संपत सांखला, घीसू गढ़वाल, प्रभा शर्मा, महावीर सिंह, मनीष मारोठिया, अनीश मोयल, रचित कच्छावा, संदीप गोयल आदि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RZ6Rer
via IFTTT
No comments