अगले हफ्ते बारिश के आसार नहीं
दिन में लगातार बढ़ रही गर्मी और रात में हो रही बारिश से मौसम ठंडा-गर्म हो चला है। शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 32.5 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 23.5 डिग्री रहा। तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों ने फिर कूलर-एसी चालू कर लिए हैं।
इधर बीते 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है, लेकिन बीते गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 20 मिमी बारिश होने के बाद शनिवार को उमस बढ़ गई। अगले पूरे हफ्ते बारिश के आसार नहीं होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
3 सिस्टम तो बने, लेकिन बस्तर संभाग तक नहीं पहुंचेगा असर: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी से तटीय आंध्रप्रदेश पर ऊपरी हवा में 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रीय चक्रवात बना हुआ है। इसके अलावा ऊपरी हवा का शियर जोन 15 डिग्री उत्तर में 5.8 किमी की ऊंचाई पर है। वहीं फलौदी, सीकर, हरदोई, पटना, बुरदवाह से बांग्लादेश, असम होते हुए मणिपुर तक मानसून द्रोणिका बनी हुई है। छत्तीसगढ़ पर इन तीनों सिस्टम का असर तो पड़ेगा, लेकिन बस्तर संभाग में कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ippNih
via IFTTT
No comments