नेटवर्क समस्या पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर केस
क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या को लेकर हड़ताल करने वाले छात्रों पर सड़क अवरूद्ध करने और हड़ताल के दौरान उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने कुछ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बोलेरो चालक पीवी 74 निवासी अवनीश राय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पवित्र घोष, विश्वजीत देवनाथ, साहेव राय, विक्रम राय, धीरज बढ़ाई, रोशन बढ़ाई, प्रकाश मिस्त्री तथा शुभम दास के खिलाफ धारा 341 तथा 147 के तहत मामला दर्ज किया है।
11 सितंबर को छात्रों ने परलकोट क्षेत्र में खराब नेटवर्क की समस्या को लेकर एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया था। इस दौरान छात्रों ने पुराना बाजार चौक में करीब 15 मिनट तक मार्ग अवरूद्ध कर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान कुछ छात्रों ने सड़क में ही टायर आदि जला दिया। इसके चलेते लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके बाद छात्रों ने बीएसएनएल आफिस पखांजूर में प्रदर्शन के दौरान भी पत्थरबाजी की गई थी और एसडीएम कार्यालय पखांजूर में प्रदर्शन के दौरान एसडीएम कार्यालय के पास भी टायर जलाया और ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग किया। छात्रों की इस हरकत को प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। प्रशासन की ओर से भी उक्त मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zxt5IW
via IFTTT
No comments