ड्रॉप आउट हो चुकी बालिकाओं, औपचारिक शिक्षा से वंचित महिला व बेटियों को शिक्षा से जुड़ने के लिए प्राेत्साहित करेंगे
स्कूली शिक्षा से वंचित रही बालिकाओं व महिलाओं को फिर से राज्य सरकार की से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा सेतु योजना का संचालन किया गया है, ताकि आजीविका में बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। शिक्षा सेतु योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग अपने फील्ड फंक्शनरीज के जरिए विद्यालयों से ड्रॉप आउट हो चुकी बालिकाओं तथा किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित महिला एवं बेटियों को प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ ही उन्हें स्टेट
ओपन स्कूल के माध्यम से माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा से जोड़ रहा है। ताकि क्षमता वर्धन हो सके और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सके। महिला अधिकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी सीडीपीओ को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अधिकारियाें के अनुसार इस याेजना के तहत ड्राॅप आउट हाे चुकी बालिकाओं व महिलाओं काे अपनी पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिलेगा।
जिला समान परीक्षा याेजना के सह संयाेजक भूपेश शर्मा ने बताया कि विद्यालयों से ड्रॉप आउट हो चुकी बालिकाओं तथा किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित महिलाओं व बालिकाओं द्वारा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पाठ्यक्रम के लिए राजस्थान स्टेट ओपन के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराए जाने पर किसी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। उक्त राशि का पुनर्भरण भुगतान निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग द्वारा राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर को किया जाएगा। राजस्थान स्टेट ओपन व शैक्षणिक वर्ग में 2 सार्वजनिक परीक्षाएं (मार्च-मई) तथा (अक्टूबर-नवंबर) आयोजन करवाता है। एक बार पंजीकरण होने के बाद 5 वर्ष के समय में परीक्षा के 9 माैके मिलेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l35xE1
via IFTTT
No comments