कंप्यूटर शिक्षा से मिलेंगे राेजगार के अवसर, युवा नशे से दूर रहें, खेलाें से जुड़ें: डीआईजी
मंडी 365 हैड| 127 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 40 केवाईडी में सिविक एक्शन कार्यक्रम आयाेजित किया। अध्यक्षीय संबाेधन में उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर पुष्पेंद्रसिंह राठौड़ ने सीमावर्ती गांवाें में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बीएसएफ सीमावर्ती ग्रामीणाें की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। सिविक एक्शन कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण बच्चों को शिक्षा व खेलकूद के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। अच्छी शिक्षा से ही
समाज में सकारात्मक परिणाम अाएंगे। कंप्यूटर शिक्षा से राेजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्हाेंने शिक्षा व खेलाें से जुड़ने व नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा स्कूलाें में कंप्यूटर दिए हैं। विद्यार्थी इनका उपयाेग कंप्यूटर शिक्षा पाने वऑनलाइन आवेदन करने में कर सकेंगे। इससे रोजगार की जानकारियां मिलेंगी। उन्हाेंने कहा कि 127 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती अल्लादीन गांव को गोद लिया है। इस गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/347kIoU
via IFTTT
No comments