Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नरहरपुर में टोटल लॉकडाउन के पहले दिन बंद रहीं दुकानें

नगर के साथ साथ ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारी संघ नरहरपुर द्वारा मेडिकल, पेट्रोल पंप व सरकारी आफिस को छोड़कर तीन दिनों को पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते 9 सितंबर को नगर की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। कोई भी दुकानदार नियम का उल्लंघन करते हुए हाफ शटर खोल कर सामान बेचते पाए जाने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का फैसला किया गया है। संघ संरक्षक भोपेश नेताम ने कहा ब्लाक के साथ नगर में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी कर्मी, व्यापारी सहित आम आदमी इसकी चपेट में आ रहे हैं। नरहरपुर ब्लाक मुख्यालय होने के चलते लोगों की आवाजाही रहती है। 9 सितंबर से तीन दिनों के लिए नगर को बंद रखा गया है। व्यापारी संघ अध्यक्ष मनीराम सिन्हा ने बताया तीन दिवस तक बंद किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shops closed on the first day of Total Lockdown in Narharpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ifOqxv
via IFTTT

No comments