सांसद व लाटिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निभाने तैयार रहने की सीख दी
भाजपा के निवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक बुधवार को कमल सदन में लोकसभा सांसद मोहन मंडावी की उपस्थित में हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा हम सब लोगों को पार्टी ने महत्वपूर्ण दायित्व दिया है, जिसका निर्वहन हमें पार्टी हित में पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करना है।
हमें जो भी दायित्व मिला है, उसे हम पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे, यही हमारी कोशिश होगी। हमें कभी भी यह नहीं सोचना है कि दिया गया काम छोटा है या बड़ा। संगठन में जिम्मेदारी एक निश्चित समय के लिए ही होती है। हम पद में रहें या न रहे एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी संगठन का काम हमें करना ही है यह सोच होनी चाहिए। लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने कहा पार्टी ने विपरीत परिस्थितियों में आप सबको महत्वपूर्ण दायित्व दी है, जिसे आप सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं ऐसी मेरी अपेक्षा है। आज हम सबको मिलकर आगामी चुनाव में जिले में फिर से पार्टी का परचम तीनों विधानसभा में लहराना है। बैठक को जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री विजय कुमार मंडावी, जिला उपाध्यक्ष महेश जैन, गौतम उइके, तारा ठाकुर, निर्मला नेताम, जिला मंत्री देवेन्द्र भाउ, हीरा मरकाम, अनूप सिंह राठौर, मोनिका साहा, सुषमा गंजीर, जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, जिला कार्यालय मंत्री रत्नेश सिंह, मीडिया प्रभारी निपेंद्र पटेल, सह मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32cgvjP
via IFTTT
No comments