Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कांकेर जिला अस्पताल तक फैला कोरोना संक्रमण, दवा बांटने वाला व स्वीपर पाॅजिटिव, इधर शहर में एक जनरल स्टोर संचालक भी संक्रमित

जिले में एक बार फिर बुधवार को 49 पाॅजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 926 हो गई। सबसे ज्यादा पाॅजिटिव कांकेर शहर में पाए गए। कांकेर जिले का सबसे बड़ा जिला अस्पताल अब तक कोरोना को लेकर सुरक्षित था जहां फीवर क्लिनिक में दवा वितरण करने वाले कर्मचारी तथा एक स्वीपर के पाॅजिटिव आने से यहां भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
बुधवार को शहर की एक व्यस्ततम जनरल स्टोर के संचालक के पाॅजिटिव आने से भी शहर तथा आसपास के गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ा है। इसके अलावा जिले के अलग अलग हिस्सों में इंजिनियर, नर्स, शासकीय कर्मचारी व बीएसएफ जवान भी पाॅजिटिव पाए गए। बुधवार को पाए गए मरीजों में कांकेर के 19, भानुप्रतापपुर के 10, अंतागढ़ के 12 चारामा के 3, दुर्गूकोंदल के 2, नरहरपुर के 2 तथा पखांजूर में एक शामिल है। कांकेर जिला अस्पताल में दवा वितरण करने वाला कर्मचारी दिन भर मरीजों को दवा वितरण करता है जिससे उसके संपर्क में अधिकांश लोग आते हैं। शहर के पुराना बस स्टेंड के निकट दुकान संचालित करने वाला राजापारा निवासी व्यापारी भी पाॅजिटिव पाया गया। इस व्यापारी के दुकान पर रोजाना भारी भीड़ रहती है और ग्राहकों को वे ही डील करते हैं। इसके चलते शहरवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। टिकरापारा में एक ही परिवार में पांच सदस्य पाॅजिटिव पाए गए हैं जबकि मांझापारा में एक कर्मचारी के परिवार में दो लोग पाॅजिटिव मिले हैं। शहर के फारेस्ट कालोनी में डिप्टी रेंजर की पत्नी व उसकी पुत्री भी पाॅजिटिव पाई गई हैं।

इस तरह बुधवार को जिले में मिले पाॅजिटिव मरीज

  • कांकेर शहर - 17 (मांझापारा 2, राजापारा 1, टिकरापारा 5, आरईएस कालोनी 2, ईमली पारा क्वारेंटाइन 1, आमारापारा 1, श्रीराम नगर 1, फारेस्ट कालोनी 2, जिला अस्पताल 2 )
  • कांकेर ग्रामीण -2 (गोविंदपुर 1, धनेलीकन्हार 1)
  • भानुप्रतापपुर शहर - 10 (सलिहापारा 5, बाजार पारा 2, कर्मचारी कालोनी 1, कांकेर रोड 2)
  • अंतागढ़ शहर - 9 (अंतागढ़ 3 , फारेस्ट कालोनी 1,गडरिया पारा 1, सेमरा पारा1, एसडीएम आफिस 1, फारेस्ट कालोनी 2
  • अंतागढ़ ग्रामीण - 3 (मेचानार 1, आमाकड़ा 1, आमाबेड़ा 1)
  • चारामा शहर -1 (चारामा 1)
  • चारामा ग्रामीण- 2 (पलेवा 1, जैसाकर्रा 1)
  • दुर्गूकोंदल -1 (बीएसएफ कैंप 1)
  • दुर्गकेांदल ग्रामीण - 1 (कोड़ेेकुर्से कैंप 1)
  • नहररपुर ग्रामीण - 2 (दबेना 1, कुरना 1)
  • पखांजूर शहर - 1 (पखांजूर 1)

भानुप्रतापपुर में लैब टेक्निशियन का परिवार संक्रमित
भानुप्रतापपुर सलिहापारा में पांच लोग पाॅजिटिव मिले हैं। इसमें लैब टेक्नीशियन परिवार के 4 लोग पाॅजिटिव पाए गए। इसके अलावा कर्मचारी कालोनी में पीएमजेएसवाई का सब इंजीनियर व कांकेर राेड में रहने वाली नर्स व उसकी पुत्री भी पाॅजिटिव मिली।
संक्रमण फैलने से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे जांच कराने
शहर में जैसे जैसे मरीज मिल रहे हैं वैसे वैसे दहशत बढ़ती जा रही है। लोग पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में आए हैं वे इतने दहशत में हैं कि स्वयं सीधे अस्पताल पहुंच एंटीजेन टेस्ट करा रहे हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो स्वयं को सुरक्षित मान संतुष्ट होकर शहर में घूम रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k3nly6
via IFTTT

No comments