Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

स्कूली बच्चों ने खेल-खेल में सवालों के जवाब दिए कबाड़ के जुगाड़ से स्थानीय मान निकाल दिखाया

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने संकुल केंद्र बाखरा के दो जगहों राजागांव एवं हरदीपारा में संचालित ऑफलाइन मोहल्ला क्लास एवं रीडिंग कैंपेन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने राजागांव में बच्चों से विषय आधारित गणित, विज्ञान, पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछा और बच्चों से गणित के प्रश्न हल करवाए। इस दौरान बच्चों द्वारा प्राकृतिक चीजों से बनाई गई रंगोली की तारीफ की।
हरदीपारा में संचालित मोहल्ला क्लास में बाल केंद्रित गतिविधियों रिंग का खेल, खेल-खेल में गणितीय संक्रियाएं, कबाड़ के जुगाड़ से स्थानीय मान निकालना बच्चों की इन गतिविधियों को देखकर सचिव प्रभावित हुए और इन गतिविधियों को संचालित करवाने वाली महिला शिक्षिका सुरजोतीन ठाकुर से इनके बारे में जानकारी ली एवं इन सभी गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर लागू करवाने की बात कही। प्रमुख सचिव ने संकुल के सभी शिक्षकों को प्रोत्साहित भी किया। सचिव के निरीक्षण के दौरान संचालक समग्र शिक्षा रायपुर एम सुधीश, सहायक संचालक जगदलपुर ए राठिया, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे, सहा परियोजना समन्वयक रामलाल नेताम, बीईओ संदीप श्रीवास्तव, सहायक खंड शिक्षाधिकारी इरशाद अंसारी, खंड स्रोत समन्वयक अवधेश पांडे, बीआरपी रामप्रसाद कुपाल, संकुल समन्वयक बाखरा राजू दीवान एवं संकुल बाखरा के सभी शिक्षक मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
School children answered the questions in the game and showed local value from the junk of junk


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j8Bha1
via IFTTT

No comments