पोस्ट ऑफिस सील, छात्र नहीं कर पा रहे स्पीड पोस्ट, उत्तरपुस्तिका जमा करने की तिथि बढ़ाएं
फरसगांव ब्लाॅक में पोस्ट ऑफिस में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण पोस्ट ऑफिस को 5 दिनों के लिए सील कर दिया गया है। इससे स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं को पोस्ट करने के लिए 30 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इस समस्या से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसडीएम को अवगत कराया। उतरपुस्तिका जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम शासकीय नवीन महाविद्यालय फरसगांव के प्राचार्य डॉ. सिध्दार्थ चौधरी
को ज्ञापन सौंपा।
अभाविप नगर मंत्री महेंद्र साहू ने कहा कि बस्तर विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका स्पीड पोस्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय को भेजना है। फरसगांव ब्लाॅक में स्पीड पोस्ट की सुविधा है, लेकिन कुछ दिन पहले वहां के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 5 दिनों के लिए पोस्ट ऑफिस को सील कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को स्पीड पोस्ट करने में समस्या आ रही है। साथ ही 25 सितंबर उत्तरपुस्तिका पोस्ट करने का अंतिम दिन था। विश्वविद्यालय से छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए नवीन महाविद्यालय फरसगांव की उतरपुस्तिका जमा करने की तिथि को 5 दिनों के लिए आगे बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि विद्यार्थियों की समस्या का समाधान हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान अभाविप नगर मंत्री महेंद्र साहू, जिला जनजाति प्रमुख खेमचंद कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माधवेंद्र पात्र, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन दीवान एवं आशुतोष ठाकुर मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cABIaN
via IFTTT
No comments