सल्फीपदर में लाउडस्पीकर से हो रही पढ़ाई देखने पहुंचे डीईओ
कोरोनाकाल में अध्यापन कार्य किसी चुनौती से कम नहीं है वहीं प्राशा सलफिपदर में ढाई महीनों से लाउडस्पीकर ऑफलाइन क्लास संचालित है। डीईओ राजेश मिश्रा ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था देखकर वे खुश हुए।
उन्होंने ऑफलाइन क्लास में बच्चों को दिए होमवर्क कॉपी की जांच की। वहीं बच्चों को पहाड़ा रटने की पद्धति को छोड़ जोड़ के माध्यम से पहाड़ा बनाना सिखाया।
स्कूल की पेंटिंग एवं व्यवस्था से संतुष्ट
कोरोना काल में शिक्षक देव कुमार जगत द्वारा शाला में कक्षा एवं विषय अनुरूप किए जा रहे शिक्षाप्रद पेंटिंग एवं सजावट को देखकर शिक्षा अधिकारी खुश हुए। शिक्षकों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शाला में कई कार्य किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डीएमसी महेंद्र पांडे, बीआरसी कर्ण सिंह बघेल, बीआरपी भास्कर वर्मा आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/348uqXQ
via IFTTT
No comments