टेटम के ग्रामीणों का आरोप- अस्पताल नहीं आते कर्मचारी
कटेकल्याण ब्लाॅक के टेटम उपस्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से स्वास्थ्यकर्मियों के नहीं पहुंचने की वजह से टेटम के बीमार लोगों को मजबूरी में सिरहा गुनिया से इलाज करवाना पड़ रहा है। टेटम में उपस्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है, लेकिन इस अस्पताल के कर्मचारी ब्लाॅक मुख्यालय कटेकल्याण में रहते हैं, जो नियमित टेटम अस्पताल नहीं आते हैं।
टेटम गांव के सुखराम ने बताया इस समय गांव के 8 से 10 लोग सिरहा गुनिया के पास जाकर अपना इलाज करवा रहे हैं। कटेकल्याण में डॉक्टरों को फोन के माध्यम से संपर्क करने पर टेटम अस्पताल के कर्मचारियों को टेटम भेजने कहा था, लेकिन डॉक्टर टेटम का रास्ता ठीक नहीं होने का हवाला देकर बीमार को कांवर में ढोकर कटेकल्याण अस्पताल लाने की सलाह दी गई। टेटम जाने वाली सड़क नक्सलियों ने कई जगह से काट रखी है। इससे और परेशानी होती है।
इस संबंध में सिविल सर्जन संजय बघेल ने बताया यदि टेटम उपस्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी नहीं जा रहे हैं तो कटेकल्याण बीएमओ से जानकारी लेकर लाइनअप करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30bn7NY
via IFTTT
No comments