पांच दिन में 634 केस, बीती रात तक बस्तर में 191 मरीज
बस्तर जिले में पिछले 5 दिन में 634 नए मरीज मिले हैं। शनिवार देर रात भी करीब 191 लोगों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई है। पिछले पांच दिनों से जिले में औसत हर रोज सौ कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को सबसे पहले 60 नए मरीज मिले, इसके बाद बुधवार को 174, गुरुवार को 112, शुक्रवार को 97 और शनिवार को 191 नये पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।
जानकार बता रहे हैं कि अभी जो आंकड़े आ रहे है वे बेहद कम हैं यदि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जाएगा और मास्क पहनने में लापरवाही बरती जाएगी तो ये आंकड़े चार गुना तक बढ़ेंगे।
जानकार बता रहे हैं कि अक्टूबर-नवंबर माह में कोरोना अपने चरम पर होगा। गौरतलब है कि जिले में कोरोना के इलाज के लिए करीब 1 हजार से ज्यादा बेड की व्यवस्था है। मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह से कोविड हॉस्पिटल बनाने के लिए भी काम किया जा रहा है आने वाले समय में यहां 650 बिस्तर सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम के साथ मरीजों के इलाज के लिए तैयार हो जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ef4zV
via IFTTT
No comments