Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एक साथ बनी दो द्रोणिका का असर, आधे घंटे में 10 मिमी बारिश

मानसून द्रोणिका और तटीय आंध्रप्रदेश तक बनी द्रोणिका का असर रविवार को जगदलपुर में दिखा। इस दौरान दोपहर बाद अचानक काले बादल छाने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने 10 मिमी वर्षा दर्ज की। इधर दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया, लेकिन अचानक बदले मौसम के बाद शुरू हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत लोगों को मिली।
तापमान बढ़ा, हवा में नमी की प्रतिशत में भी हुई बढ़ोतरी: रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 31.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी के साथ 21.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बीते 24 घंटों में जगदलपुर में 10 मिमी बारिश हुई है।
इधर हवा में नमी का प्रतिशत सुबह साढ़े 8 बजे 84 तो शाम साढ़े 5 बजे 96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। सोमवार से अगले पूरे हफ्ते तक मौसम के खुले रहने के आसार हैं।

फिलहाल नहीं दिख रही मानसून की विदाई क्योंकि मानसून द्रोणिका अब भी सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मानसून द्रोणिका की मौजूदगी के कारण मानसून की विदाई की संभावना नहीं दिख रही है। दरअसल मौसम विभाग के नई दिल्ली मुख्यालय ने 28 सितंबर से राजस्थान से मानसून की विदाई के आसार बताए गए थे। जबकि छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई की शुरूआत में कम से कम 1 हफ्ता और लगने की संभावना है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी मानसून की विदाई नहीं हो पाएगी।

दो द्रोणिकाओं का असर बस्तर तक पहुंच रहा
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उप हिमालयन क्षेत्र से उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही गंगानगर, रोहतक, बहराइच, वाराणसी, भागलपुर, बुर्धवान, दीघा होते हुए दक्षिण पूर्व की तरफ उत्तर बंगाल की खाड़ी तक मानसून द्रोणिका बनी हुई है। इन दोनों ही द्रोणिकाओं के प्रभाव से बस्तर में बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुछ जगहों में हल्की बारिश की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two Dronika formed together, 10 mm of rain in half an hour


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/368yCK1
via IFTTT

No comments