Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नान पहुंची पुलिस, 7 बिंदुओं पर मांगा जवाब

गुड़से के राशन की गड़बड़ी के मामले में एक ओर जहां उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा दो दिन से जांच की जा रही है वहीं दूसरी तरफ कोतवाली में हुई एफआईआर के तहत पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस रविवार को नान कार्यालय में पहुंची थी जहां से कुछ दस्तावेज अपने साथ थाने ले गई। कोतवाली पुलिस के द्वारा गुड़से राशन दुकान के चावल हेराफेरी मामले में 7 बिंदुओं में नान के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। ये 7 बिंदु क्या हैं इसे पुलिस सार्वजनिक नहीं कर रही है।
दरअसल, गुड़से राशन दुकान का 403 बैग चावल 18 सितंबर को वेयर हाउस दंतेवाड़ा से निकला था। चावल दुकान तक नहीं पहुचा और रहस्यमय ढंग से खाली ट्रक दंतेवाड़ा में स्टेट बैंक चौक से एसडीएम ने बरामद किया था।
गुड़से राशन दुकान चावल गड़बड़ी मामले की कोतवाली में एफआईआर हुए हफ्तेभर बीतने वाला है लेकिन अब तक इस मामले में गिरफ्तारी तो दूर पुलिस इस मामले की मुख्य कड़ी दोनों ट्रकों के ड्राइवर, चावल लोड-अनलोड करने वाले हमाल, दोनों ट्रक मालिक मनोज मालवीय और शकील अहमद रिजवी से कोई पूछताछ नहीं कर पाई है। सत्ता कांग्रेस की है और दोनों ट्रक मालिक भी कांग्रेसी हैं ऐसे में पुलिस भी इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
गुड़से के ग्रामीण सत्ता के रहते कांग्रेसियों पर कार्रवाई में देरी का आरोप भी लगा रहे हैं। दंतेवाड़ा कोतवाली प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा कराई गई एफआईआर के आधार पर सारे दस्तावेज खंगाल रहे हैं साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police reached Naan, sought answers on 7 points


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3482CTL
via IFTTT

No comments