Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सरकारी जमीन पर पीएम आवास का निर्माण राेकें

सर्व आदिवासी समाज परलकोट द्वारा शराब दुकान के आसपास चखना दुकानों को बंद कराने व शांतिपारा में शासकीय भूमि में बन रहे पीएम आवास पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को पखांजूर तहसीलदार शेखर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
सर्व आदिवासी समाज के परलकोट अध्यक्ष शत्रुपाल मरकाम, पनकू कडियाम आदि ने कहा बांदे स्थित शराब दुकान के पास अनाधिकृत रूप से कई चखना दुकान खुल चुके हैं, जहां दिन भर चखना बेचने के साथ लोगों को शराब पीने के लिए भी दिया जाता है। ऐसे में दिन भर वहां शराबियों का जमघट लगा रहता है और झगड़ा गाली गलौज एक आम समस्या हो गई है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। समाजजनों ने कहा शांतिपारा बांदे में कई प्रधानमंत्री आवास शासकीय भूमि में बन रहे हैं, जिसकी बार-बार शिकायत की गई, लेकिन इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पखांजूर तहसीलदार ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hLc8kq
via IFTTT

No comments