Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मंडी प्रबंधक पर घर के काम कराने का आरोप

ग्राम बिरिंगपाल में संचालित सहकारी मर्यादित विपणन केंद्र मंडी में कार्यरत 17 महिलाओं को अकारण काम से निकालने की शिकायत जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम के पास पहुंची तो इसकी वास्तविक जानकारी लेने वह मंडी पहुंचीं, जहां महिलाओं ने अपनी आपबीती बताई।
जनपद अध्यक्ष को महिलाओं ने बताया कि मंडी प्रबंधक प्रकाश पुरी गोस्वामी द्वारा यहां कि महिलाओं से घरेलू काम लिया जाता है। यहां की महिलाओं को सुबह 6 बजे बुलाया जाता है और उनके घर में काम कराया जाता है। उसके बाद सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मंडी में काम कराया जाता है।
महिलाओं ने बताया प्रकाश पुरी गोस्वामी की बेटी की अभी डिलीवरी हुई है, जिसके सारे काम यहां की महिलाओं से कराए जाते हैं। महिलाओं द्वारा मना करने पर उन्हें काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है। इतना सहन करने के बाद भी यदि कार्य में कुछ गलती हो गई तो जातिगत गाली गलौज की जाती है, जिससे यहां की महिलाएं शोषित महसूस कर रही हैं। जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम की मौजूदगी में भी प्रकाश पुरी गोस्वामी द्वारा महिलाओं को धमकी दी जा रही थी, जिसे सुन जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने मंडी प्रबंधक प्रकाश पुरी गोस्वामी को फटकार लगाई और अफसरों को जांच के आदेश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच रचना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, चंद्रिका, मुन्नी बाई, गौरी, हनी, चमेली, कलावती, जमीला, पार्वती, मंजिला आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandi manager accused of doing housework


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kthsuq
via IFTTT

No comments